आपको कौन-सी ज्योति दिखाई देती है
जब आपको अज्ञात उत्तरों की तलाश होती है?
क्या आपके उत्तर कम पड़ जाते हैं
जानने-समझने की आपकी चाह के आगे?
क्या आपके मन में उलझन है
अपने सोच-विचार और बेचैनी के कारण?
पहले अपनी असमर्थता को पहचानें
जीवन के प्रश्नों को सुलझाने में।
समझ लें कि आपसे बहुत थोड़ा ही
अपेक्षित है।
यदि आप पर कोई भारी बोझ है,
तो उसे छोड़ दें।
स्वयं को ऊपर उठने दें,
मेरी ज्योति को पहचानते हुए।
उसकी गरमाहट और कृपा का आनंद लें।
उसके प्रभाव से प्रोत्साहन पाएँ।
मेरी ज्योति को आपको भर देने दें
उससे, जो आपको ज्ञात नहीं है।
ऐसा होने दें।
इसे माँगें।
इसकी अपेक्षा रखें।
