हिन्दी

मैं उपस्थित हूँ

हर दिन मेरी उपस्थिति का समाचार लाता है।
मेरी उपस्थिति के इन संकेतों को खोजो।
अपने दैनिक जीवन में मेरी उपस्थिति के प्रति सजग बनो।
मैं वहीं हूँ, ताकि तुम मुझे खोज सको।

ये घटनाएँ तुम्हें विश्वास देंगी।
इन्हें खोजो, इन्हें देखो और इनमें आनंद लो।
इन घटनाओं के द्वारा मैं तुम्हें यक़ीन दिलाता हूँ
  कि मैं सब बातों में उपस्थित हूँ।

जब तुम्हारा विश्वास खो जाए,
  तो हर दिन मेरी उपस्थिति खोजो
  और जो तुम्हें मिले, उस पर विश्वास करो।

जब तुम्हारे मन में संदेह हों,
  तो मेरे कार्यों पर भरोसा रखो
  और विश्वास रखो कि मैं तुम्हारे साथ हूँ।

जब तुम अपनी निराशा में खो जाओ,
  तो मेरी उपस्थिति से आशा पाओ,
  क्योंकि यह तुम्हें मेरी भलाई का यक़ीन दिलाएगी।

ऐसा करो, और तुम्हारी दृष्टि मेरी दृष्टि जैसी हो जाएगी।

तुम्हारी आशा मेरी भलाई पर केंद्रित रहेगी,
  और तुम्हारा विश्वास हर आक्रमण के सामने अडिग रहेगा।

अगला मनन

विषय-सूची

इस पृष्ठ को साझा करें: