हिन्दी

संत अन्द्रेयस की क्रिसमस नौ-दिवसीय प्रार्थना

नीचे दी गई संत अन्द्रेयस की क्रिसमस नौ-दिवसीय प्रार्थना परंपरा के अनुसार 30 नवंबर, संत अन्द्रेयस के पर्व से लेकर क्रिसमस की पूर्वसंध्या तक प्रतिदिन 15 बार की जाती है।

वंदनीय और धन्य हों वह घड़ी और वह क्षण, जब ईश्वर के पुत्र ने बेथलेहेम में कड़ाके की ठंड में आधी रात को एक अस्तबल में परम शुद्ध कुँवारी से जन्म लिया। आपसे विनती है कि उस घड़ी मेरी प्रार्थनाएँ सुनने और मेरी अभिलाषाएँ पूरी करने की कृपा करें।

(यहाँ अपने प्रार्थना-अभिप्रायों का उल्लेख करें)

येसु ख्रीस्त और उनकी परम धन्य माता के द्वारा।

आमेन


आगमन काल के लिए और सामग्री

इस पृष्ठ को साझा करें: