हिन्दी

बदलाव

अपने को नया बनाओ,
  क्योंकि यह बदलाव तुम्हें तैयार करेगा
  उसके लिए जो तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा है।
इस बदलाव की ओर बढ़ो,
  क्योंकि देर करने से तुम
  मेरे और निकट नहीं आओगे।
बदलावों से मत डरो,
  क्योंकि तुम्हें कोई हानि नहीं होगी।

मुझ पर भरोसा रखो;
  मैं तुम्हारी देखभाल करूँगा
  तुम्हारे बदलाव के दौर में।

इस आशा से प्रतीक्षा करो कि मेरी आत्मा
  तुम्हें ऊपर उठाएगी, तुम्हें ज्योति देगी,
  और अनेक रूपों में तुम पर उतरेगी।

अपने को समर्पित कर दो।
पिता को इससे बड़ा कोई उपहार नहीं दिया जा सकता।
अनेक आशीषें दी जाएँगी
  उन लोगों को जो समर्पित करते हैं
  अपने मन और हृदय मुझे।
तुम्हें शांति दी जाएगी;
  एक अनजाना आनंद तुम्हें घेर लेगा।
अपने को समर्पित कर दो,
  क्योंकि यह कार्य
  तुम्हें मेरे राज्य में ले आएगा।
तुम मेरे वचन को जानोगे
  और अपने चारों ओर मेरी उपस्थिति देखोगे।
तुम्हें अनेक कारण मिलेंगे
  अपना समर्पण टालने के लिए।

तुम्हारे देर करने में कौन-सी बुद्धिमानी है?
मेरे बिना क्या लाभ मिल सकता है?
यदि मेरी आत्मा तुम्हारा मार्गदर्शन न करे, तो क्या सांत्वना है।
मेरे बिना तुमने कौन-से लक्ष्य प्राप्त किए हैं?
देखो कि मेरे बिना तुम क्या हो
  और फिर समझो कि तुम क्या हो
  जब मेरी आत्मा तुम्हारे भीतर है।
मुझे अपने अस्तित्व का हिस्सा बनने दो,
  और तुम मुझे जानोगे।
अपने को समर्पित कर दो,
  और मैं हर दिन तुम्हारे साथ रहूँगा।

अगला मनन

विषय-सूची

इस पृष्ठ को साझा करें: