हिन्दी

उपस्थिति

अपने जीवन में मेरे हाथ की उपस्थिति देखो।
मेरे प्रभाव को प्रकट होने दो,
  जैसे-जैसे तुम्हें इस उपस्थिति का बोध हो।
मेरी उपस्थिति तुम्हें विवेक और शांति के
  एक नए स्तर तक ले जाए।
ध्यान भटकाने वाली उन बातों से स्वयं को मुक्त करो जो तुम्हें
  मेरी उपस्थिति का पूरा बोध नहीं होने देतीं।

इससे बढ़कर और कौन-सा आनंद मिल सकता है?
इससे बढ़कर और कौन-सी शांति अनुभव की जा सकती है?
इन फलों को अपना अंग बनने दो।
इस बोध को अपने भीतर उभरने और स्पष्ट होने दो।

अगला मनन

विषय-सूची

इस पृष्ठ को साझा करें: