हिन्दी

मुझे आपकी सहायता करने दें

जब तुम उन अनेक परीक्षाओं पर विचार करो
  जिनका तुममें से हर एक को सामना करना पड़ता है,
  उनके समाधान के अपने तरीकों पर,
  और अपने प्राप्त किए हुए परिणामों पर,
  तो अधिक-से-अधिक तुम्हें
  थोड़ी-सी सफलता की ही आशा हो सकती है।

जीवन की परीक्षाओं का सामना करते समय,
  सहायता और मार्गदर्शन के लिए मेरी ओर देखो।

ये निर्णय मुझे सौंप दो
  और मुझे तुम्हारी सहायता करने दो।
उन उत्तरों के लिए मेरी ओर देखो
  जिन तक पहुँचना तुम्हारे लिए संभव नहीं है।
मैं तुम्हें सत्य बताऊँगा।

मैं तुम्हारे उन विचारों और प्रयासों के प्रति धैर्य रखता हूँ
  जिनका उद्देश्य मेरे मार्गदर्शन से स्वतंत्र होना है।
मैं जानता हूँ कि तुम्हें अपने बल पर प्रयास करना आवश्यक लगता है,
 मेरी सहायता के बिना।

मैं प्रतीक्षा करता हूँ कि तुम मुझसे वे उत्तर माँगो
  जो तुम्हें नहीं मिल रहे हैं।
अपनी आदत से कुछ पहले ही
  मेरी सहायता माँगना सीखो;
  इसे असफलता या कमज़ोरी न समझो।

अगला मनन

विषय-सूची

इस पृष्ठ को साझा करें: